1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Swami Vivekananda: सूर्यनमस्कार का सरकारी नौकरियों और उच्च पदों से ये है सम्बन्ध

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य नमस्कार से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 12 Jan 2018, 8:14 AM IST

Swami Vivekananda

Swami Vivekananda

जबलपुर. स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को आज देशभर में युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर सामूहिक सूर्य नगस्कार कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। संस्कार में करीब दो लाख स्कूली बच्चे एकसाथ सूर्य नमस्कार करेंगे। सूर्य नमस्कार मात्र एक शारीरिक व्यायाम प्रक्रिया नहीं है बल्कि इसके धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषिय महत्व भी हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य नमस्कार से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। सूर्य देव कुंडली में मान-सम्मान, सरकारी नौकरियों, उच्च पद आदि के कारक हैं। पंडित दीपक दीक्षित के अनुसार पूर्ण श्रद्धा के साथ सूर्य की उपासना करनेवाले विद्यार्थियों का कैरियर बेहतर बनता है, वे राज्य से पुरुस्कृत होते हैं। सूर्य को नवग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य के प्रभाव से ही राजनीति में सफल हुआ जा सकता है।


सामूहिक सूर्यनमस्कार की तैयारी
युवा दिवस पर शुक्रवार को शिक्षण संस्थानों, शासकीय संस्थानों, कार्यालयों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। सुबह १० बजे से ११.३० बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार एक साथ एक संकेत पर किया जएगा। पहले यह आयोजन सुबह नौ बजे से किया जाता था। इस बार ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने समय में बदलाव किया है। जिले में कक्षा ६वीं से १२वीं के करीब दो लाख छात्र इसमें शामिल होंगे। मुख्य आयोजन स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन के मुख्य आतिथ्य में शासकीय मॉडल स्कूल में होगा। सभी स्कूलों को आयोजन के पूर्व रेडियो एवं अन्य आवश्यक ध्वनि यंत्रों की व्यवस्था करने के लिए कहा है।


मुख्यमंत्री का संदेश
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का रेडियो से प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान वे स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालेंगे और छात्रों-युवाओं को योग से जोडऩे का आह्वान करेंगे। आयोजन सभी स्कूलों मेंं किया जाएगा। बताया गया कि जिन शिक्षण संस्थानों में मैदान की कमी है। ऐसे शिक्षण संस्थान पास के किसी मैदान में यह आयोजन कर सकेंगे। आयोजन का सीधा प्रसारण रेडियो के सभी प्राइमरी चैनल व विविध भारती से किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एनके चौकसे के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन ठंड को देखते हुए सुबह नौ की बजाय १० बजे से किया जाएगा। स्कूलों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।