16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather: बर्फीली हवा ने ठिठुराया, आज शीतलहर और कोल्ड डे के आसार

सुबह घना कोहरा पड़ने के साथ शीतलहर चलने व कोल्ड डे रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

2 min read
Google source verification
New Year Weather

Weather:नए साल के साथ ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सर्द हवा ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में उत्तर भारत में हुई बर्फबारी का असर नजर आ रहा है। बुधवार को सारा दिन बर्फ़ीली हवा के चलते लोग ठिठुरे। सुबह कोहरे की चादर के साथ हुई। रात को भी कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार, एक-दो दिन तक जबलपुर में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह घना कोहरा पड़ने के साथ शीतलहर चलने व कोल्ड डे रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather: उत्तर भारत मे बर्फबारी का असर, इस सप्ताह ऐसा ही रहेगा मिजाज

Weather: छूटी कंपकंपी, तापमान में हल्की बढ़त

शहर में बुधवार को भी सुबह हल्का कोहरा रहा। दिन में सूर्य चमकने के चलते अधिकतम तापमान में हल्की बढ़त हुई। यह 19.7 डिग्री से बढ़ कर 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस था। यह बुधवार को गिरकर 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। सर्द हवा से दिन में कंपकंपी छूटती रही। गुरुवार को भी तापमान में गिरावट की संभावना है।

Weather: कड़ाके की ठंड का दौर शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत मे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। इसके साथ ही हवा का रुख उत्तरी व उत्तर-पूर्वी हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में हाल ही में जबरदस्त बर्फबारी हुई है। वहां से आ रही सर्द हवा ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। तीन से चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट बनी रह सकती है। जबलपुर जिले में शीतलहर चलने के आसार हैं।