जबलपुर। नौतपा की शुरूआत से ही मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रविवार को जबलपुर समेत महाकोशल के जिलों में लगातार दूसरे अंधड़ चली। कई जगहों पर बारिश हुई। तेज हवा चलने से सबसे ज्यादा असर ग्रामीण अंचलों में देखने मिला। कटनी के उमरियापान में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां दो दिन तूफान, बारिश से ग्रामीणों के कच्चे मकान ध्वत हो गए हैं। कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ धराशायी हुए। बिजली के खंबे क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। चने के आकार के ओले गिरने से खेतों में लगी उड़द मूंग की फसलों को नुकसान पहुंचा है।