28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 दिसंबर का मौसम: तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की वर्षा से कंपेगा मध्य प्रदेश

24 दिसंबर का मौसम: तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की वर्षा से कंपेगा मध्य प्रदेश

less than 1 minute read
Google source verification
sikar weather latest update

sikar weather latest update

पश्चिमी विक्षोभ का असर : अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री का उछाल
दिन में सर्दी से मामूली राहत, रात में छूटी कंपकंपी, अलाव बने सहारा
जबलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को मौसम का मिजाज फिर बदला नजर आया। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री अधिक रहने से दिन में सर्दी से मामूली राहत मिली। लेकिन, उत्तरी हवा की औसत रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रहने से गलन बरकरार रही। दिन में लोग जहां गर्म कपड़ों में नजर आए, वहीं रात में अलाव और रूम हीटर का सहारा लेना पड़ा। आलम यह था कि रात आठ बजे के पहले ही बाजारों में लोगों की आवाजाही कम होने लगी।

मौसम विभाग के अनुसार शहर में रविवार को दिन और रात के तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 24.2 अैर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था। सुबह की आद्र्रता 81 और शाम की आद्र्रता 45 प्रतिशत रही।

शीतलहर दर्ज नहीं
न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहने से शहर का मौसम शीतलहर के रूप में दर्ज नहीं हुआ। सर्दी के कारण जरूरी होने पर ही लोग सुबह घरों से बाहर निकले। सुबह आठ बजे से गुलजार होने वाले सार्वजनिक स्थलों पर रविवार को 10 बजे के बाद चहल-पहल बढ़ी। कोहरे के कारण डुमना विमानतल एरिया में दृश्यता चार किमी और शहरी क्षेत्रों में तीन किमी रही। सामान्य मौसम में दृश्यता छह किमी होती है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता ने बताया, जम्मू कश्मीर में 26 दिसम्बर से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा। इसके दो दिन बाद सर्दी बढ़ेगी। जबकि, तीन दिन तक पारे में आंशिक वृद्धि का पूर्वानुमान है।