10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather update : 10 अक्टूबर तक विदा हो जाएगा मानसून, शुरू हो गई ठंड

Weather update : 10 अक्टूबर तक विदा हो जाएगा मानसून, शुरू हो गई ठंड

less than 1 minute read
Google source verification
Weather Update.

Weather Update.

जबलपुर. शहर में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई प्रभावी प्रणाली सक्रिय नहीं है। वातावरण में नमी भी नहीं है। जिसके चलते बारिश का दौर थम गया है। उधर हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी होने से गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक चंबल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों से मानसून जा चुका है। अगले दो में बाकी हिस्सों से मानसून के जाने की संभावना है। जबलपुर संभाग से 10 अक्टूबर तक मानसून विदा हो जाएगा। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में बदलाव होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा सकती है।

रात का तापमान गिरा, सुबह ठंड का अहसास

नमी हो गई कम

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी झारखंड के आस-पास बने कम दबाव के क्षेत्र के असर के कारण संभाग के ज़लिों में हल्की वर्षा हो रही थी। लेकिन अब कम दबाव का क्षेत्र बंगाल के आसपास पहुंच गया है। इस वजह से नमी आने का सिलसिला कम हो गया है। फ़लिहाल जबलपुर संभाग में बारिश का दौर भी लगभग थम गया है। वातावरण में नमी कम होने के कारण बादल छंट गए हैं और आसमान साफ होने से धूप निकलने लगी है। तेलंगाना तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो ओडिशा और छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर संभाग सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद फिर से हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो जाएगा। इसके प्रभाव से रात के समय में पारा लुढ़केगा और ठंडक बढ़नी शुरू हो जाएगी और गुलाबी ठंडक दस्तक देगी।