
weather update- Winter In MP Colder Than Last Year
जबलपुर. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सीजन में मंगलवार सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। दिन में चटख धूप निकलने पर ठंड का अहसास कम हुआ। शाम को ठंड फिर बढ़ गई। जरूरी काम से घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों से लकदक नजर आए। बुधवार दोपहर १२ बजे का तापमान २० डिग्री के आसपास रही। ठंडी हवाओं के चलते लोग स्वेटर में नजर आए।
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार सीजन में हवा की रफ्तार नियमित तौर पर कम होने के कारण पिछले वर्षों की तुलना में तापमान एक डिग्री अधिक है। दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में तापमान में और गिरावट की संभावना है। शहर में दिन और रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहने से मंगलवार सीजन के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान ७.६ और अधिकतम तापमान २३.७ डिग्री सेल्सियस रहा। १९ दिसम्बर को न्यूनतम तापमान ७.८ डिग्री सेल्सियस रहा।
पारा दो डिग्री और गिरा पारा तो चलेगी शीतलहर-
न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है। सामान्य से ४ डिग्री कम तापमान होने पर शीतलहर शुरू होगी। विशेषज्ञों के अनुसार १० डिग्री न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान ७.६ डिग्री सेल्सियस रहा। यदि इसमें दो डिग्री की गिरावट और होती है तो शीतलहर शुरू होगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक देवेन्द्र तिवारी के अनुसार मौसम शुष्क होने व आद्र्रता कम होने पर ठंड बढ़ेगी।
सात वर्षों में सबसे कम तापमान
वर्ष सबसे कम तापमान
2016 8.4
2015 5.4
2014 4.8
2013 8.7
2012 6.4
2011 6.4
2010 6.4
(२६ दिसम्बर तक सर्वाधिक कम तापमान डिग्री सेल्सियस में)
READ MORE-
Published on:
27 Dec 2017 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
