
Western disturbance
Western disturbance in MP: शहर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके चलते रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान हल्का बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में एमपी के जबलपुर संभाग के जिलों में बादल-बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। जबलपुर जिले में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान खुलने पर 18 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को जबलपुर जिले में सुबह से कोहरा छाने का अनुमान है।
बीते दिन बादल छंटते ही न्यूनतम तापमान धड़ाम से नीचे गिरा था। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री लुढ़क कर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। बुधवार को इसमें फिर बढ़त हुई। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। दिन भर बर्फ़ीली हवा चली।
इससे गलन महसूस हुई। चटक धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का बढ़ा। यह 21.0 डिग्री से बढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। 5-6 किमी की रफ्तार से चली हवा के चलते सुबह शाम कंपकंपी छूटी।
मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी का असर देखने को मिल सकता है। जबलपुर सम्भाग सहित 31 जिलों में बारिश के आसार हैं।
छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथबारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके बाद बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ जाएगी।
Published on:
16 Jan 2025 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
