11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL betting:आईपीएल सट्टा और हवाला कारोबार का जबलपुर में क्या है कनेक्शन, पढ़े ये राज

सराफा से लेकर क्रिकेट सट्टे की रकम के लिए नकद लेन-देन कराते हैं खिलाड़ी, रोज 40-50 करोड़ लग रहा सट्टे पर दांव

4 min read
Google source verification
IPL betting.jpg

IPL betting

जबलपुर। रातोंरात अमीर बनने का ख्वाब बुनने वाले युवा संगठित आर्थिक अपराध के दलदल में धंस रहे हैं। क्रिकेट सट्टा हो या हवाला नेटवर्क, यहां समानांतर अर्थव्यवस्था चलाई जा रही है। आईपीएल सट्टा का छह प्रकरण पुलिस पकड़ चुकी है। भेड़ाघाट, गढ़ा, केंट, कोतवाली और बेलबाग क्षेत्र में कुछ छोटे खिलाडिय़ों पर हाथ डालने में सफल रही। वहीं कई बड़े खिलाड़ी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शहर में रोज आईपीएल सट्टे पर 30 से 40 करोड़ का दांव लग रहा है। इसके साथ ही हवाला के जरिए रकम पहुंचाने का खेल भी शुरू हो गया। सूत्रों की मानें तो क्रिकेट सट्टोरियों का रकम एक शहर से दूसरे शहर पहुंचाने के एवज में वे पांच से सात प्रतिशत तक कमीशन लेते हैं।
जबलपुर में ये है आंकड़ा-
क्रिकेट सट्टा-300 से 400 करोड़
क्रिप्टो करेंसी-50 करोड़
हवाला करोबार-3500 करोड़
साइबर ठगी-08 से 10 करोड़
रकम पहुंचाने का कमीशन-03 से 05 प्रतिशत
ये पहुंचाते हैं हवाला के जरिए रकम-
सटोरिया, सराफा, मशीनरी से जुड़े व्यापारी, लोहा-सीमेंट व्यापारी,स्टील व्यापारी, खिलौना व्यापारी, माइनिंग से जुड़े व्यापारी
पूर्व में ये नाम आ चुके हैं सुर्खियों में-
पंजू गोस्वामी, क्रिकेट सटोरिया सतीश सनपाल, खूबचंद लालवानी, अतुल खत्री, गुजरात के हंसमुखकुमार-कांतिलाल फर्म

IMAGE CREDIT: patrika

जीआरपी द्वारा 1.27 करोड़ की जब्ती ने खोला हवाला कारोबार की खोली पोल-
जीआरपी ने सुनरहाई स्थित चौधरी ट्रेडर्स के संचालक अशोक चौधरी के यहां काम करने वाले राजस्थान के पाली में रहने वाले थानाराम को एक अक्टूबर की रात मुम्बई जाते हुए गिरफ्तार किया। ट्रॉली बैग से 1.27 करोड़ की नकदी और छह किलो चांदी की जब्त ने एक बार फिर हवाला कारोबार की पोल खोल दी। हवाला कारोबारी कम पढ़े-लिखे बेरोजगारों को निशाना बनाते हैं। दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों तक पैसे पहुंचाने के लिए मॉर्डन दिखने वाली युवक-युवतियों को जनरल से लेकर बुकिंग टिकट मुहैया कराते हैं। कभी बैग तो कभी ट्रॉली बैग में रकम भेजते हैं। वर्ष 2019 में पंजू गोस्वामी के यहां आयकर इंन्वेटीगेशन विंग की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ था। उसके यहां बड़ी मात्रा में टिकट बुकिंग का प्रकरण पकड़ा गया था।
खिलौने की आड़ में फिर शुरू हुआ हवाला कारोबार-
शहर में करमचंद चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक व चाइना आइटम के थोक व्यापार करने वाले हवाला कारोबार में संलिप्त हैं। यहां बड़ी संख्या में युवतियां काम करती हैं। इनके माध्यम से ही मुम्बई, दिल्ली, गुजरात सहित देश के विभिन्न शहरों को ये रकम पहुंचाते हैं। हवाला कारोबार का सरगना पंजू गोस्वामी ने पकड़े जाने पर जुर्माना जमा कर दिया। इसके बाद वह छूट गया।

पंजू के यहां हुआ था बड़ा खुलासा-
15 नवम्बर 2018 को अतुल खत्री के यहां काम करने वाले कर्मी के माध्यम से पंजू गोस्वामी के बारे में खुलासा हुआ था। उसने महज तीन महीने में 100 करोड़ रुपए हवाला के जरिए भेजने की बात आयकर की इन्वेस्टीगेशन विंग की पूछताछ में कबूले थे। उसने हवाला के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया था।
ये हथकंडे अपना रहे अपराधी-
- चंद दिनों में अमीर बनने का ख्वाब दिखाते हैं
- हाईटेक तकनीक में दक्ष युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ते हैं
- हवाला कारोबारी पैसे पहुंचाने के लिए कैरियर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं
- चेन बनाकर व्यापार करना, क्रिप्टो करेंसी में निवेश में कमीशन का लालच देते हैं।
वर्जन-
आईपीएल के पकड़े गए सट्टे के हिसाब में अब तक करोड़ों का मामला सामने आ चुका है। हवाला कारोबारी भी हमारे टार्गेट पर हैं। पुख्ता सूचना के आधार पर ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई करेंगे।
गोपाल प्रसाद खंडेल, एएसपी क्राइम