6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के कमरे से निकला अनजान, पूछने पर नहीं बोली तो लोटा मारकर कर दी हत्या

पत्नी के कमरे से निकला अनजान, पूछने पर नहीं बोली तो लोटा मारकर कर दी हत्या
2 min read
Google source verification
wife with lover in room, murder by husband

wife with lover in room, murder by husband

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत रमनपुर सिलुआ में पति ने रविवार रात संदेह पर पत्नी के सिर पर लोटा पटक कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद वह रातभर शव के पास बैठा रहा। सुबह पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में ले लिया है। बरगी टीआइ सारिका पांडे ने बताया, दल सिंह आर्मो रविवार को पड़ोस के गांव में गया था। रात सात बजे वह घर पहुंचा तो पत्नी के कमरे से गांव के एक व्यक्ति को निकलते हुए देखा। दल सिंह ने पत्नी हिल्लाबाई (44) से उस व्यक्ति के बारे में पूछा। हिल्ला बाई ने कुछ नहीं बताया। इससे दोनों में कहासुनी हुई। गुस्से में दल सिंह ने पत्नी के सिर पर लोटा से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। दलसिंह ने उसके चेहरे पर पानी डाला। इसके बाद भी हरकत नहीं हुई तो वह पत्नी के पास ही रातभर बैठा रहा। सोमवार सुबह पड़ोसियों, नागपुर और नरसिंहपुर में काम करने वाले बेटों को सूचना दी।

पत्थर पटक कर हत्या, मामला दर्ज

गौर चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया, उमरिया गांव निवासी रामकेश झारिया (45) गांव में झोपड़ी बनाकर अकेला रह रहा था। वह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी बेटे कृष्णा का इलाज कराने के लिए बेटी को साथ लेकर भेड़ाघाट स्थित मायके में रह रही थी। सोमवार सुबह गांव के लोगों ने झोपड़ी के गेट पर रामकेश झारिया की खून से लथपथ लाश देखी। लाश के पास खून से सना एक बड़ा पत्थर भी पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने रामकेश और बरेला पुलिस को हत्या की सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक की पत्नी और बेटी ने परिवार के ही एक सदस्य पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, मृतक की बेटी ने आक्रोश में पुलिस के सामने ही मुन्ना नामक एक सदस्य पर हंसिया से वार कर दिया। पुलिस ने बीच-बचाव किया।