
most expensive 'mango'
प्रभाकर मिश्रा@जबलपुर। दुनिया के सबसे महंगे और स्वादिष्ट जापानी किस्म के तइयो नो तमांगो आम सुरक्षा गार्ड और खूंखार डॉग के सख्त पहरे में हैं। चरगवां मार्ग स्थित बगीचे में लगे इन ललचाने वाले आमों को बचाने के लिए चौबीसों घंटे पौधों के आसपास पहरा दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
पिछले सीजन में तइयो नो तमांगो आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 हजार रुपए प्रति किलो तक की कीमत पर बिक चुका है। बगीचे के बागवान संकल्प ङ्क्षसह परिहार ने बताया कि तइयो नो तमांगो आम 15 जून तक पकने की सम्भावना है। इस आम के लिए अभी से महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, बैंगलुरु समेत कई राज्यों से कॉल आना शुरू हो गए हैं।
नर्मदा वैली के स्वादिष्ट आम की शुरू हो गई आवक
नर्मदा वैली के स्वादिष्ट आम की आवक शुरू हो गई है। चरगवां मार्ग स्थित बगीचे में तोड़े बॉम्बे ग्रीन, मिश्री, लालबाग किस्म के आम हाथोंहाथ खरीद लिए गए। पेड़ के पके आम की खासी मांग है। बगीचे के बागवान ने बताया कि आम के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही मुंबई, सूरत, बैंगलुरू समेत अन्य शहरों से भी कॉल आ रहे हैं। जल्दी ही हापुस आम की भी तुड़ाई शुरू होने वाली है। हालांकि बाकी किस्म के आम की आवक में लगभग एक महीने का समय लगेगा।
Published on:
24 May 2022 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
