
smile designing
जबलपुर. किसी के दांत सड़े गले हैं तो किसी को टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या है। दांतों की यह प्रॉब्लम आपकी स्माइल को खराब कर देते हैं। आपकी नेचुरल स्माइल लौटाने का दावा शहर के डेंटिस्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि जबलपुर शहर में ही अब दांतों का मेकओवर करने के लिए तरह तरह के ट्रीटमेंट मौजूद है, जिनसे आपकी स्माइल वापस लौटाई जा सकती है। इसके अलावा वे डेंटिस्ट डे के मौके पर लोगों को इस बात के लिए भी अवेयर कर रहे हैं कि वह अपनी बातों का ध्यान रखें, ताकि हमेशा उनकी स्माइल अच्छी बनी रहे। उन्हें किसी तरह के ट्रीटमेंट की आवश्यकता ना हो। तो आइए जानते हैं कि जबलपुर शहर में किस तरह के एडवांस टेक्नोलॉजी वाले डेंटल ट्रीटमेंट मौजूद हैं, जिनका प्रयोग कर आप अपनी स्माइल को फिर से खूबसूरत बना सकते हैं।
पुराने जमाने के लोग हार्ड फूड खाते थे, जिससे उनके दांत मजबूत होते थे। वर्तमान में सॉफ्ट फूड खाने का चलन है, जिसमें पेस्ट्री, पिज्जा, बर्गर पावभाजी जैसी चीजें पसंद की जाती हैं। यह सॉफ्ट फूड दांतों में चिपक जाते हैं और दांतों की सडऩ का कारण बनते हैं। इसके अलावा युवाओं की बात करें तो गुटका, पान, तम्बाकू का सेवन करने से दांतों में पायरिया, दाग-धब्बे होने लगते हैं। युवा वर्ग समय रहते पान, तंबाकू, गुटके जैसी चीजों से दूर रहें। इसे धीरे-धीरे छोडऩे की कोशिश करें। इसके अलावा बच्चे जब भी कुछ खाएं तो तुरंत कुल्ला करें और दांतो को तुरंत क्लीन करें। इससे आपके दांत सालों साल चलेंगे।
जबलपुर में उपलब्ध सुपर स्पेशलिटी सुविधा
ब्रेसेस स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित जैन ने बताया कि जबलपुर में तमाम तरह के डेंटल ट्रीटमेंट मौजूद हैं। इसके लिए लोगों को अब शहर के बाहर जाने की जरूरत नहीं है। ब्रेसेस ट्रीटमेंट भी यहां अवेलेबल हैं, जिससे आपके चेहरे का लुक बदला जा सकता है। आड़े-तिरछे दांतो को चेंज कर सकते हैं। इससे आपकी स्माइल इम्प्रूव होगी। ब्रेसेज ट्रीटमेंट में कई तरह के वायर आते हैं। आजकल इनविजिबल ब्रेसेस का भी चलन है, जो दांतों में चढ़ाए जाते हैं, लेकिन लोगों को दिखाई नहीं देते हैं।
न्यू ब्लीचिंग टेक्निक
दांतों में पीलेपन की समस्या भी लोगों के बीच काफी आ रही है। ऐसे में इसे ठीक करने के लिए न्यू ब्लीचिंग टेक्निक आजमाए जा रही है, जिससे दांतों में सेंसिटिविटी नहीं होती है और पीले दांतों को ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही अल्ट्रासोनिक स्केलिंग मशीन के द्वारा तम्बाकू के दागों को अलग किया जा सकता है। इंडो मोटोर एपेक्स लोकेटर मशीन की सहायता से रूट कैनाल करके दांतों को सही किया जाता है।
डायमंड और क्रिस्टल से डेंटल ज्वेलरी
आजकल दांतो की ज्वैलरी का भी ट्रेंड चल रहा है। खासतौर पर सिटी गल्र्स इसे अपना रही है। क्रिस्टल और डायमंड दांतों में लगाया जा रहा है। पहले यह केवल मेट्रो सिटीज में ही उपलब्ध था। अब इसे शहर में ही लगवा सकते हैं।
पीजो सर्जरी और लेजर
डेंटिस्ट डॉ. रोहित मिश्रा ने बताया कि पीजो सर्जरी से लेकर लेजर ट्रीटमेंट शहर में मौजूद है। सर्जरी में बोन को एडजस्ट कर दांतो का इलाज किया जाता है। साइनस लिफ्टिंग, रीज करेक्शन का ट्रीटमेंट भी पीजो सर्जरी से किया जाता है। इसके अलावा लेजर ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है।
यह ट्रीटमेंट भी अवेलेबल
- टूटे हुए दांतों को वापस पहले जैसा बनाने के लिए एस्थेटिक रेस्टोरेशन ट्रीटमेंट
- काले मसूढों का रंग बदलने के लिए जिनजाइवल डीपिंगमेंटेशन ट्रीटमेंट
- शादी से पहले दांतों को नया रूप देने के लिए प्री वेडिंग स्माइल डिजाइनिंग
Published on:
06 Mar 2019 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
