जबलपुर। युवा पीढ़ी राम को सुने इसके लिए हमने कुछ प्रयोग किया। राम 12वीं पास इस तरह हुआ कि 5 कर्मेन्द्रियां, 5 ज्ञानेन्द्रियां, 1 बुद्धि और 1 मन। जब इन 12 स्तरों पर व्यक्ति पास होता है तब वह 12वीं पास होता है। उसके बाद ही समझ आता है जो कुछ है सब तेरा (13) है। राम बनने की पहली शर्त ही है, जो कुछ है तेरा है। राम राज्य 14 वर्ष तक रहा। राम कथा वानर से वाह-नर बनाने की कथा है। यह कहना था इंदौर से आए गीत रामायण के गायक अभय मनके का। जो वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत मानस भवन में गीत-रामायण की प्रस्तुति देने शहर आए।