
कल नारायणपुर के पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो घायल जवानों में से एक शहीद, दूसरा रायपुर रेफर
Police Naxal Encounter : नारायणपुर. अबूझमाड़ के जंगलों में कल सुबह हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में पुलिस ने ५ माओवादियों को मार गिराया वहीं पुलिस के दो जवान घायल भी हो गए थे। आधी रात में ऑपरेशन से लौटी पार्टी में दो घायल जवानों में से एक जवान शहीद हो गया है। वहीं दूसरे घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
लौट रही पार्टी पर नक्सलियों ने करीब 5 से 6 बार फायरिंग की|
मिली जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के बाद मृत नक्सलियों व घायल जवानों को लेकर लौट रही पार्टी पर नक्सलियों ने करीब 5 से 6 बार फायरिंग की। इस फायरिंग में भी जवानों ने नक्सलियों का मुहतोड़ जवाब दिया। इसी वजह से जवानों को वापस आने में देर हो गई और जवान को इलाज समय पर इलाज न मिल पाने से वह शहीद हो गया।
मौसम की खराबी के चलते
जवानों को वापस लाने के लिए दो हेलीकॉप्टर भी भिजवाए गए थे लेकिन मौसम की खराबी के चलते चॉपर जवानों को लेने जाने के लिए उड़ान नहीं भर सका। जिससे जवानों को नदी नाले पार करते हुए कैंप तक पहुंचे।
Click here and Rea more : police naxal encounter
Published on:
25 Aug 2019 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
