28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधी जयंती के दिन छोड़ा बंदूक का दामन : 2 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, बड़ी वारदातों में थे शामिल

Naxal Surrender In Chhattisgarh गांधी शास्त्री जयंती पर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 5:59 PM IST

गांधी जयंती के दिन छोड़ा बंदूक का दामन : 2 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, बड़ी वारदातों में थे शामिल

गांधी जयंती के दिन छोड़ा बंदूक का दामन : 2 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, बड़ी वारदातों में थे शामिल

जगदलपुर. गांधी शास्त्री जयंती पर भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी एवं छसबल कैम्प बेचापाल के प्रयासों से आरोपी शंकर मड़काम व भीमा कुंजाम ने नक्सल संगठन की उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं आत्मसमर्पण कर दिया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : इस पार्टी के दिग्गज नेता समेत 21 लोग कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक अनूप नाग ने गमछा पहनाकर किया स्वागत

शंकर मड़काम के विरूद्ध हत्या, अपहरण, डकैती, विस्फोट एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में थाना मिरतुर में 12 एवं थाना भैरमगढ़ में एक कुल 13 स्थाई वांरट लंबित है । भीमा कुंजाम हत्या सहित विभिन्न मुठभेड़ और आगजनी की घटना में शामिल रहा। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस - पच्चीस हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें : CM बघेल ने आत्मानंद कोचिंग योजना का किया शुभारंभ, JEE- NEET की छात्रों फ्री में होगी पढ़ाई