6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की मुसलाधार बारिश ने घर के साथ-साथ उजाड़ दी परिवार की खुशियां, घर की दीवार गिरने से 2 की मौत 5 घायल

पिछले 36 घंटों से हो रही बारिश ने बरपाया कहर, दो अलग अलग घरों में गिरी दीवार, जिसमें 2 की मौत हो गई है वहीं कुल 5 लोग घायल हो गए है।

less than 1 minute read
Google source verification
Jagdalpur news

शहर की मुसलाधार बारिश ने घर से साथ-साथ उजाड़ दी परिवार की खुशियां, दीवार गिरने से 2 की मौत 5 घायल

जगदलपुर. Jagdalpur Rain News बस्तर में हो रही लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों मे पानी भर गया है। जिससे कई घर आए दिन धराशाई हो रहे है। एक ऐसा ही मामला तडक़े 3 बजे देखने को मिला जहां घर की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं अन्य ५ लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।

Read More: बस्तर में बारिश ने तोड़ा अपना 10 साल का रिकॉर्ड, लेकिन अभी खतरा टला नहीं, मौसम विभाग ने दी है ये चेतावनी

मिली जानकारी के मुताबिक शहर के नयामुंडा इलाके में पास्टर का परिवार अपने घर में सोया हुआ था। किसी ने डालय 112 को फोन कर शहर के गंगामुंडा में हुए इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि, दीवार के ढह जाने से ४ लोग बुरी तरह दबे हुए है। तत्काल आसपास के लोगों की मदद से चारों को बाहर निकाला गया। जिममें इम्मानुएल पोल, निर्मला पोल, कुमारी निशि पोल, बाबू लाल पोल सभी को तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वहीं बाकी तीनों को खतरे से बाहर बताया गया है।

वहीं परपा थाना क्षेत्र के सिरहापारा में रहने वाले लेखन नाग के घर का दीवार भी गिर गई, जिसमें लैखन का बेटा महेश नाग 4 वर्ष की दबने से मौत हो गई जबकि माता पिता घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..