26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को आजीवन कारावास

जीजा ने नबालिक साली को ही अपने हवास का शिकार बना लिया
less than 1 minute read
Google source verification
नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को आजीवन कारावास

नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को आजीवन कारावास

जगदलपुर.
नौ साल की साल के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को जिला न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही ५० हजार रुपए का अर्थदंड भी दिया गया। यह मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार ८ जुलाई २०१८ को जीजा ने नबालिक साली को ही अपने हवास का शिकार बना लिया।

दरअसल पीडि़त बच्ची ६ जुलाई २०१८ को अपने दीदी के घर गई थी। दो दिन बाद पीडि़ता का जीजा उसे वापस घर छोडऩे आ रहा था। इस दौरान रास्तें में पडऩे वाले जंगल में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बच्ची को डाराया की यह बात किसी को न बताए। घर पहुंचते ही बच्ची बेहोश हो गई। होश में आने के बाद वह परिजनों को अपने जीजा के करतूतों के बारे में बताई। बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने तत्काल गांव के पास स्थित अस्पताल में लेकर गए। इलाज के दौरान पीडि़ता का जीजा वहां से फरार हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर करवाया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद १५ जुलाई २०१८ को आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं इस मामले में सुनावाई करते हुए गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पीडि़ता की ओर से इस मामले की पैरवी लोक अभियोजक रेखा यादव ने की।