केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रायपुर में कहा था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद (Naxalism) खत्म कर देंगे। शाह ने छत्तीसगढ़, ओडिशा समेत अन्य पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर स्ट्रैटजी भी बनाई थी। बस्तर में आर्मी चाहे जिस भी उद्देश्य से आ रही हो उसकी आमद को अमित शाह के बयान से जोड़ा जा रहा है। शाह के लिए कहा जाता है कि वे जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए हर स्तर पर जाते हैं।