
Bastar Lok Sabha Elections 2024: बस्तर लोकसभा सीट पर आज यानी 19 अप्रैल (दिन शुक्रवार) को मतदान है। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लगे है। नारायणपुर में मतदान केंद्र का दरवाजा खुलते ही लोग भागकर वोट देने पहुंचे। कोंडागांव के लोगों में भी भारी उत्साह देखा गया। वोट देने के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतार में लगे। बस्तर के एक मतदान केंद्र पर लोग मतदान करने के लिए धक्कामुक्की करने लगे।
इधर वोट डालने के लिए सुकमा के कलेक्टर पूरे परिवार के साथ लाइन में लगे। अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करते हुए भाजपा लोकसभा सह संयोजक व पार्षद संजय पांडेय ने भी परिवार के साथ मतदान किया।
Updated on:
19 Apr 2024 09:48 am
Published on:
19 Apr 2024 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
