6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बस्तर बनेगा इनोवेशन हब, सीएम साय बोले-यहां टैलेंट बेशुमार, हम मंच भी देंगे

CG News: छत्तीसगढ़ को इनोवेशन हब बनाने के लिए "नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30" लागू की गई है, जिसके तहत युवाओं को आर्थिक सहायता से लेकर व्यवसाय विस्तार तक हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है।

2 min read
Google source verification
CG News: बस्तर बनेगा इनोवेशन हब, सीएम साय बोले-यहां टैलेंट बेशुमार, हम मंच भी देंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo Patrika)

CG News: शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय में आयोजित "इनोवेशन महाकुंभ 1.0" में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर को नवाचार और उद्यमिता का उभरता केंद्र बताते हुए कहा कि यहां प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और मार्गदर्शन की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को आइडिया से लेकर स्टार्टअप तक की पूरी यात्रा के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। हमारी सरकार हर स्तर पर युवाओं को मंच दे रही है।

मुख्यमंत्री ने बस्तर के समग्र विकास के लिए तैयार रोडमैप का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप और अधोसंरचना को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही "नियद नेल्ला नार योजना" का विस्तार कर इसे "नियद नेल्ला नार 2.0" के रूप में 10 जिलों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को इनोवेशन हब बनाने के लिए "नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30" लागू की गई है, जिसके तहत युवाओं को आर्थिक सहायता से लेकर व्यवसाय विस्तार तक हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है।

बस्तर जिससे समृद्ध उस पर युवा करें नवाचार : ओपी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी इनावेशन महाकुंभ में शामिल हुए उन्होंने इस दौरान युवाओं से कहा कि देश की चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ते भारत में बस्तर के युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं को वन उत्पाद, पर्यटन, कला-संस्कृति और कृषि से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में नवाचार के साथ कार्य कर क्षेत्र के विकास में योगदान देने चाहिए।

यहां जो है उस पर ही फोकस करें। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवा आर्थिक रूप से सशक्त बनकर समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर आज नई आशा और नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं

सीएम साय ने कहा कि केरल राज्य से बड़े बस्तर संभाग में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. बस्तर के दुख के दिन निकल गए. बस्तर में काफी विकास होगा. नक्सलवाद की लड़ाई के साथ विकास भी किया गया. नियद नेल्लानार योजना में काम हुआ. 500 से अधिक गांव में काफी काम हुआ. बिजली, पानी, सड़क और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई. अब छत्तीसगढ़ के 10 जिलो में 2.0 नियद नेल्लानार योजना चलाया जाएगा. अब बस्तर में नई योजना अग्रणी बस्तर चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर योजना चल रही है.