सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी में 1 मार्च को मादा भालू ने अपने 2 शावकों के साथ एक युवक पर हमला कर दिया था। युवक ने संघर्ष कर किसी तरह अपनी जान बचाई। पहले तो उसने दोनों शावकों को उठाकर पटक दिया, इससे वे भाग गए, लेकिन मादा भालू ने उसे जख्मी कर दिया। संघर्ष के दौरान भालुओं ने युवक के सिर व शहर के अन्य हिस्से को गंभीर चोटें आई थी। भालुओं के हमले में बाद गंभीर रूप से जख्मी युवक किसी तरह हिम्मत कर पैदल ही घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजन को दी थी।