CG News: छत्तीसगढ़ में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। इन जगहों में से एक है जो आप ऊपर तस्वीर देख रहे है। यह बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की है। यहां स्थित भैंसादरहा को इस उद्यान क्षेत्र का स्वर्ग कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह इलाका बांस के घने जंगलों से घिरा हुआ है। हरे-भरे बांस के पेड़ों की आभा इस जगह पर देखते ही बनती है।