15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhimsen Waterfall: भीमसेन वॉटरफॉल से बरामद हुआ युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Bhimsen Waterfall: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित भीमसेन वॉटरफॉल में सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
सेल्फी के चक्कर में हादसा (Photo source- Patrika)

सेल्फी के चक्कर में हादसा (Photo source- Patrika)

Bhimsen Waterfall: छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर स्थित तोगपाल थाना क्षेत्र के भीमसेन वॉटरफॉल में रविवार को सेल्फी लेने के दौरान 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास मरकाम (निवासी ग्राम चिउरवाड़ा) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, युवक सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने से वॉटरफॉल में गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही एसडीओपी व दरभा टीआई ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रवाना किया। यह इलाका नक्सल प्रभावित और ओडिशा बॉर्डर से सटा होने के कारण जवानों को पुलिस बल की सुरक्षा में भेजा गया।

Bhimsen Waterfall: सोमवार सुबह से एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे युवक का शव वॉटरफॉल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।