CG Dengue Death Case: प्रदेश में लगातार डेंगू, मलेरिया, स्वाइन फ्लू, और कोरोना जैसे बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि शहर में डेंगू से मौत का मामला सामने आया है। हालांकि, इसकी पुष्टि होने में काफी वक्त लगा। डेंगू से संक्रमित 17 साल की युवती के पिता खुद डॉक्टर हैं। युवती की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने जानकारी को दबाए रखा। संभाग में डेंगू की वजह से मौत का यह पहला दर्ज मामला है।