
धान खरीदी में ऐतिहासिक रिकॉर्ड (photo source- Patrika)
CG Dhan Kharidi: धान खरीदी 31 जनवरी को समाप्त हो जाएगी, वहीं अब तक संभाग के 2 लाख 28 हजार किसानों ने 11 लाख 17 हजार टन धान बेचा है। जबकि इस साल संभाग के 2 लाख 81 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया था। केवल दो दिन ही शेष रह गए हैं, धान खरीदी की तिथ आगे नहीं बड़ी तो 53 हजार किसान धान बेचने से वंचित हो जाएंगे।
गौरतलब है कि इस साल 14 नवंबर से धान खरीदी शुरु की गई, जबकि विगत वर्ष में 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदा जाता था। ऐसे में धान खरीद के लिए किसानों को 14 दिन कम मिले। वहीं शासकीय अवकाश के चलते 15 दिन और धान खरीदी केन्द्र बंद रहे हैं। ऐसे में कुल मिलाकर एक माह धान खरीदी नहीं हुई।
टोकन लेने की मारा-मारी थी, इसके चलते किसान भी धान बेचने नहीं जा सके। किसानों को इस साल बेहद कम समय धान विक्रय के लिए मिला है। वहीं अब शासन से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही है। देखना होगा कि सरकार खरीदी की तिथि को आगे बढ़ाती है, या फिर 31 जनवरी को खरीदी समाप्त करती है।
CG Dhan Kharidi: संभाग भर के 90 फीसदी केन्द्रों में कुल 7 लाख 39 हजार मिट्रिक टन धान जाम है। समय पर धान उठाव नहीं होने की स्थिति में केन्द्रों पर दबाव बड़ गया है। किसानों का धान रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। वहीं किसान इस उमीद में हैं, कि उन्हें धान बेचने का पूरा मौका मिलेगा।
कांकेर जिले में 2 लाख 29 हजार, कोण्डागांव जिले में 1 लाख 84 हजार और बस्तर जिे में 1 लाख 24 हजार मिट्रिक धान केन्द्रों में जमा है, जबकि बीजापुर में 84 हजार, दंतेवाड़ा में 15 हजार और सुकमा में 20 हजार टन धान जाम है। इधर आचार संहिता के बाद से ही धान का उठाव धीमा पड़ गया है। आने वाले दिन में यहां धान जाम हो जाएगा।
बस्तर 52385 400065 267452
बीजापुर 20643 17634 114166
दंतेवाड़ा 16123 8164 30851
कांकेर 105575 93123 515606
कोण्डागांव 55741 47173 306705
नारायणपुर 12023 7711 37626
सुकमा 18513 14643 85904
Updated on:
30 Jan 2025 12:36 pm
Published on:
30 Jan 2025 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
