
CG Election 2025: कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों समेत सभी पार्षदों ने ने अपना नामांकन फार्म जमा करने के पहले दंतेश्वरी माई और भगवान जगन्नाथ का अशीर्वाद लिया। दरअसल यह नामांकन रैली कम और शक्ति प्रदर्शन ज्यादा था। दोनों ही पार्टियां चुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे हुए थे। अपने तय समय पर वे ढोल-नगाड़ों के साथ अपने समर्थकों के बीच विशाल रैली निकाल निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।
नामांकन फार्म जमा करने के पहले शुभ मुहुर्त देखकर दोनों ही प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस से मलकीत सिंह गैदू और भाजपा से संजय पांडे के संगठन के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी को लेकर अटकलें लगाईं जा रही थीं कि महापौर और पार्षदों की सूची जारी होने के बाद से एक बड़ा वर्ग नाराज चल रहा है। लेकिन मंगलवार को रैली के दौरान सारे नेता एक साथ पहुंचे। प्रत्याशी संजय पांडे ने हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे’ के नारे के साथ नगरीय निकाय चुनाव का आगाज कर दिया है।
अधिकृत महापौर एवं पार्षद पद के सभी 48 प्रत्याशियों ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं नगरीय निकाय के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले सभी प्रत्याशी सिरहासार में आयोजित भाजपा की विशाल सभा में शामिल हुए। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।
भाजपा में वार्ड पार्षदों की सूची आने के बाद नाराजगियों का दौर जारी है। इसमें सबसे ज्यादा नाराजगी भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे लोगों पर उतार रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल हुए थे। मालूम हो कि निकाय सरकार में सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस से आए महापौर समेत अन्य सभी पार्षदों की बात करें तो सफीरा साहू को छोडक़र सभी को उनकी मूल सीट से ही टिकट दिया गया है। ऐसे में जिन्हें संगठन ने टिकट नहीं दिया वे खुलकर सोशल मीडिया में अपनी खींच उतार रहे हैं।
निकाय चुनाव में कांग्रेस भी जबरदस्त तैयारी में नजर आ रही है। सबसे पहले संगठन समेत सभी दिग्गज नेता इस नामांकन रैली में प्रत्याशी के साथ खड़े नजर आए। वहीं सभी वार्डों के प्रत्याशी भी उत्साह के साथ रैली में कदमताल करते दिखे। प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने आत्मविश्वास के साथ कहा है कि वे जगदलपुर निगम में हैट्रिक मारने जा रही है।
मालूम हो कि इससे पहले लगातार दो बार निगम में कांग्रेस की ही सरकार बनी थी। ऐसे में उन्होंने तीसरी बार जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने संगठन में भी एकता की बात कहते हुए कहा कि सभी नेता एकजुट हैं। जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है इसका नतीजा है कि निगम सरकार में अब कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि न सिर्फ महापौर बल्कि वार्डों में भी दो तिहाई से अधिक पार्षद जीतकर सदन में पहुंचेंगे। शहर को स्मार्ट बनाने का विजन तैयार है अब सिर्फ उसे पूरा करना बचा है।
CG Election 2025: मदर टेेरेसा वार्ड में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा ने पृथ्वी सिंह को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन नामांकन जमा करने के दौरान देखा गया कि यहां पृथ्वी की जगह नामांकन दाखिल करने खुद रामाश्रय सिंह पहुंचे थे। दरअसल पृथ्वी सिंह रामाश्रय के सुपुत्र हैं। रामाश्रय भाजपा के दिग्गज नेता है। ऐसे में भाजपा के घोषणा के बाद संगठन से मिलकर बेटा ने अपनी जगह पिता को चुनाव लड़ने का आग्रह किया। संगठन ने भी सहमति दी इसके बाद रामाश्रय ने नामांकन दाखिल किया।
भले ही कांग्रेस में महापौर पद के लिए सब कुछ ठीक चलता नजर आ रहा हो लेकिन वार्ड पार्षदों को लेकर जारी की गई सूची से एक तबका काफी नाराज नजर आ रहा है। इसी का नतीजा रहा कि गुरूगोविंद सिंह और दलपत सागर जैसे वार्ड में ऐन मौके पर संगठन को नाम बदलना पड़ा। बताया जा रहा है कि गुरुगोविंद सिंह में पहले बलराम यादव को टिकट दिया गया था लेकिन देर रात इसे बदलकर राजू बघेल को दे दिया गया। वहीं दूसरी तरफ दलपत सागर वार्ड में साइमा अशरफ के नाम पर सहमति बनते बनते रह गई और अंत में निकेत राज झा का नाम फाइनल किया गया।
इस बात की नाराजगी सोशल मीडिया में भी ने जाहिर की। निकाय चुनाव में अपने लिए माहौल तैयार करने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी ने एक तरह का पैर्टन फॉलो किया। नामांकन तिथि के अंतिम दिन शहर यह रैली निकाली गई। दोनों की रैली में कुछ ही समय का अंतराल था। कांग्रेस ने अपने कार्यालय से रैली की शुरूआत की तो भाजपा नेताओं ने दंतेश्वरी मंदिर में माई का आशीर्वाद लेकर मंदिर के सामने से ही रैली शुरू की। दोनों ही ही रैली मुख्य मागे से होते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंची।
कांग्रेस के लिए बागी महत्यपूर्ण चुनौती पेश कर सकते हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार की रात से मान-मनौव्वल का दौर शुरू होगा। ऐसे में उम्मीद है कि कई वार्डों में निर्दलीय और अधिकृत प्रत्याशियों के बीच समझौता हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस से प्रत्याशियों की सूची में फिर से परिवर्तन हो सकता है। ऐसे करीब तीन से चार वार्ड हैं जहां इसी तरह की स्थिति है।
CG Election 2025: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने भी इस चुनाव में अपनी ताल ठोक दी है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के बाद पहली बार निकाय चुनाव हिस्सा ले रही पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर समीर खान ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने भी रैली निकालकर नामांकन दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। उनके साथ ही उन्होंने सात वार्डों में प्रत्याशी भी उतारे हैं जो रैली में शामिल हुए।
Updated on:
29 Jan 2025 01:56 pm
Published on:
29 Jan 2025 01:19 pm

बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
