1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महापौर के लिए 7 और नगर पंचायत बस्तर के लिए 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 11 फरवरी को मतदान

CG Election 2025: जगदलपुर नगर निगम के चुनावी संग्राम के लिए मैदान तैयार हो गया है। दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों ने अपनी नगर सरकार के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

2 min read
Google source verification
CG Election 2025: महापौर के लिए 7 और नगर पंचायत बस्तर के लिए 4 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, 11 फरवरी को मतदान

CG Election 2025: नगरीय निकाय आम निर्वाचन के तहत अधिसूचना जारी होने के साथ ही बुधवार से नाम निर्देशन पत्र दाखिला शुरू हुआ है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने जगदलपुर नगर निगम अंतर्गत महापौर के लिए 6 और नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किया।

CG Election 2025: नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त

इस तरह अब तक नगर पालिक निगम जगदलपुर में महापौर के लिए 7 और नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। गौरतलब है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की मंगलवार 28 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित थी।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए दिए टिप्स

आज नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा

आज प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 31 जनवरी तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। जिले के दोनों नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगी और 15 फरवरी को मतगणना होगी।

बता दें कि वार्ड पार्षदों की सूची जारी होने के बाद भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही खेमों में कहीं खुशी तो कहीं गम वाली स्थिति देखने को मिली। जिनका टिकट मिली वे बेहद उत्साहित नजर आए और यहां बधाईयों का तांता लग गया। वहीं जिन्हें उम्मीद थी और टिकट नहीं मिली तो वे नाराज नजर आए।

11 फरवरी को होगा मतदान

CG Election 2025: ज्ञात हो कि नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी तक निर्धारित थी। वहीं बुधवार 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी और 31 जनवरी तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। जिले के दोनों नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगी और 15 फरवरी को मतगणना होगी।

Story Loader