नगरीय निकायों में प्रथम सम्मेलन की तिथि 5 जनवरी से शुरू हो रही है। इस अवधि के पहले निर्वाचन आयोग को चुनाव कराना होता है। इस बार 15 जनवरी तक चुनाव नहीं होंगे। ऐसे में प्रदेश के ऐसे निकाय जहां, चुनाव होने हैं, वहां प्रशासक बैठाना होगा। इसी प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में प्रथम सम्मेलन की तिथि फरवरी के दूसरे सप्ताह में है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां भी प्रशासक की नियुक्ति करनी होगी। चुनाव होने से नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत के विकास में जनप्रतिनिधियों की कोई भूमिका नहीं होगी।