7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG First Phase voting : सावित्री मंडावी, सन्तराम नेताम और किरण देव ने किया वोट

CG First Phase voting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में वोटिंग शुरू हो चुकी है।

less than 1 minute read
Google source verification
सावित्री मंडावी, सन्तराम नेताम और किरण देव ने किया वोट

सावित्री मंडावी, सन्तराम नेताम और किरण देव ने किया वोट

जगदलपुर/कांकेर/ भानुप्रतापपुर। CG First Phase voting : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में वोटिंग शुरू हो चुकी है। मतदान करने लोगों की पहले ही कई मतदान केंद्रों में लाइन लगी है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी और सन्तराम नेताम ने किया मतदान किया। जगदलपुर से भाजपा प्रत्याशी किरण देव ने भी अपने मतदान का प्रयोग किया।

बता दें कि, 20 विधानसभा क्षेत्रों के मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट की जनता वोट कर रहे हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों में 223 प्रत्याशियों मैदान मेें हैं।

10 सीटों पर सुबह 7 से 3 बजे वोटिंग होगी। बता दें कि, इस 20 सीटों में कुल 223 प्रत्याशी है। इनमें 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी मैदान में है। बस्तर संभाग और दुर्ग संभाग में कुल 40 लाख 78 हजार 681 वोटर है। इसके लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए हैं। सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।