स्थानीय एयरपोर्ट से हर दिन हैदराबाद, रायपुर के अलावा सप्ताह में तीन दिन दिल्ली और जबलपुर की फ्लाइट ऑॅपरेट हो रही है। यहां से यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है बावजूद इसके एयरपोर्ट में संसाधनो में इजाफा नहीं हो पा रहा है। अब कोलाकाता और भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट शुरू होने पर यात्रियों (CG Flights) का एयरपोर्ट पर लोड और बढ़ जाएगा ऐसे में अब संसाधनों में इजाफे की सख्त जरूरत है।