25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / CG Honey Bee Attack: आग लगने से गुस्साई मधुमक्खियां, पूजा में बैठे ग्रामीणों को मारा डंक, 26 की हालत गंभीर

CG Honey Bee Attack: आग लगने से गुस्साई मधुमक्खियां, पूजा में बैठे ग्रामीणों को मारा डंक, 26 की हालत गंभीर

CG Honey Bee Attack: मधुमक्खी छत्ते में आग का धुंआ जाने से मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल आई और ग्रामीणों पर बरस गई। इससे 20 से ज्यादा लोग गंभीर हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 16 May 2024, 12:52 PM IST

CG Honey Bee Attack

CG Honey Bee Attack:छत्तीसगढ़ में गुस्साई मधुमक्खियों ने हड़कंप मचा दिया। मधुमक्खी छत्ते में आग का धुंआ जाने से मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल आई और ग्रामीणों पर बरस गई। इससे 20 से ज्यादा लोग गंभीर हो गए। कुछ की तो हालत इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मधुमक्खी हमले से 6 पीड़ितों की हालत गंभीर है। पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। सभी का इलाज जारी है। पीड़ितों में से 6 लोगों की हालत नाजुक है।

यह भी पढ़ें: रायपुर एयरपोर्ट में मधुमक्खी के झुंड ने बोला हमला, कई यात्री हुए घायल…मची अफरा तफरी

Honey Bee Attack: ग्रामीणों पर बरसी मधुमक्खियां

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना जगदलपुर के नगरनार के गांव बिलोरी से है। गांव में पूजा का कार्यक्रम आयोजित था। पूजा में शामिल होने बहुत से ग्रामीण पहुंचे थे। जहां पूजा कार्यक्रम का आयोजन कियका गया था वहां से नजदीक में ही मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए थे। पूजा में जैसे ही हवन विधि शुरू हुई, हवनकुंड में जल रहे आग से धुंआ उठने लगा। धुंआ मधुमक्खी के छत्ते तक पहुंचा जिससे मधुमक्खियां छत्ते से बाहर निकल आई और पूजा में बैठे ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

आग के धुंए से गुस्साई मधुमक्खियां

मधुमक्खियों ने ग्रामीणों पर इतनी जोर से हमला किया कि 26 ग्रामीण घायल हो गए। धुंए से परेशान होकर मधुमक्खियों ने तनी जोर से हमला किया था कि ग्रामीणों को बचने का मौका भी नहीं मिला। मधुमक्खियां सीधे उन पर बरस पड़ी। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने इधर उधर भागने लगे। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। घायलों में 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मधुमक्खियों के हमले से पूजा का कार्यक्रम भी रुक गया।

Jagdalpur Honey Bee Attack: ग्रामीण पहुंचे अस्पताल

मधुमक्खियों के डंक से 26 ग्रामीण घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए जगदलपुर के महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है। कई लोगों को मामूली तौर पर भी डंक मारे जाने के बाद उनका प्राथमिक उपचार गांव में ही किया गया। जिन ग्रामीणों को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने डंक मारा था, उन्हें महारानी अस्पताल में दाखिल किया गया है। फिलहाल, महारानी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। सभी ग्रामीण खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मधुमक्खी के हमले से जा सकती है जान

बता दें कि, मधुमक्खियों के डंक मारने से शरीर में तुरंत तेजी से जहर फैलता है। जब मधुमक्खियां डंक मारती है तो इंसान के शरीर में जहर छोड़कर जाती है। करीब दो सौ मधुमक्खियों के डंक मारने से इंसान का मरना तय है। खासकर गर्मी के मौसम में मधुमक्खियां नई जगह की तलासाः में होती है। इस दौरान उन्हें खतरा महसूस हो तो वे तुरंत धावा बोल देती है। एक साथ इतनी साड़ी मधुमक्खियों के डंक मारने से इंसान की मौत भी हो सकती है। लिहाजा मधुमक्खियों से सावधान रहना अति आवश्यक है।