CG Naxal News: सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में स्थित नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य माड़वी हिड़मा और बटालियन नंबर-1 के कमांडर देवा बारसे के घर को किसी ने तोड़ दिया है। इस मामले में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने कहा कि दोनों के घर की लगातार मीडिया रिपोर्टिंग हो रही थी इसलिए नक्सलियों ने ही घर को तोड़ दिया है। एसपी ने कहा कि फिलहाल हम भी इस बारे में और पता लगा रहे हैं।