31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: स्क्रैप चोरी मामले में NMDC की सुरक्षा में बड़ी चूक, करोड़ों के सामान होने के बावजूद एक भी CCTV कैमरा नहीं

CG News: स्क्रैप चोरी ने एनएमडीसी की सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर किया है। करोड़ों के सामान की निगरानी के लिए एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 28 Nov 2024, 3:58 PM IST

CG News

CG News: करोड़ों रुपए के स्क्रैप की नीलामी के बाद हुई चोरी की घटना ने एनएमडीसी के केंद्रीय भंडारण विभाग में सुरक्षा मानकों की पोल खुल दी है। हैरान करने वाली बात यह है कि जहां करोड़ों का सामान रखा जाता है, वहां सुरक्षा के कोई ठोस उपाय नहीं हैं।

CG News: स्टोर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं

सेंट्रल स्टोर डिपार्टमेंट में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है और केवल एक सीआईएसएफ जवान की तैनाती की गई है। इस सुरक्षा व्यवस्था का फायदा उठाकर कबाड़ खरीदने वालों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वर्षों से स्क्रैप की चोरी इसी प्रकार होती रही है।

यह भी पढ़ें: CG News: रायपुर में जल्द ही खुलेगा नया स्क्रैप सेंटर, इस तरह होगा सेटअप तैयारी में जुटी कंपनी…

निर्धारित माल भरवाने का किया काम

इस बार भी अलग-अलग लॉट्स में सैकड़ों ट्रकों में स्क्रैप माल निर्धारित वजन से अधिक भरकर निकाला गया और इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। नीलामी के बाद, स्थानीय एजेंटों की मदद से और स्वयं के मजदूरों का उपयोग करके बोलिदार द्वारा स्टोर से निर्धारित माल भरवाने का काम किया।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

CG News: NMDC से लाखों रुपए की स्क्रेप चोरी! कर्मचारियों से बयान ले रही पुलिस, जल्द होगा बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ के बचेली एनएमडीसी से स्क्रैप चोरी का मामला उजागर हुआ है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। यहां से हर साल करोड़ों रुपए के कबाड़ की नीलामी होती है। यहां पढ़ें पूरी खबर…