
CG News: बस्तर दशहरा की प्रमुख रस्म मुरिया दरबार का आयोजन मंगलवार को सिरहासार भवन में हुआ। मुरिया दरबार की अगुवाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। मुरिया दरबार में संभाग भर से आए हुए ग्रामीण आदिवासी जनप्रतिनिधियों ने दरबार में इलाके की समस्याओं को गंभीरता से उठाया। मंच पर सीएम सहित राजपरिवार के सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि थे।
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुरिया दरबार को संबोधित करते कहा कि बस्तर के पांच जिले नक्सलवाद से जूझ रहे हैं। दशहरा के अवसर पर प्रदेश में खुशहाली की कामना करते हुए, नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों को सद्बुद्धि देने की कामना करता हूं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जगदलपुर में निर्मित दशहरा पसरा जीवंत उद्धरण है बस्तर दशहरा का। इससे बस्तर आने वाले सैलानी बस्तर दशहरा पर्व की विशेषताओं को जान पाएंगें। इस दौरान मुरिया दरबार में सीएम ने माडि़या सराय के विकास कार्य के लिए 50 लाख रुपए की देने घोषणा की है।
इसके अलावा मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए प्रशासन और बस्तर दशहरा समिति से प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा है। इस अवसर पर मांझी-चालकी और मेम्बर-मेंबरीन को मोबाइल प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने दशहरा पसरा के नाम से एक भवन का लोकार्पण किया।
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एकदिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर राजवाड़ा परिसर स्थित मंदिर में मां दंतेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय के साथ इस मौके पर बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद, वन मंत्री केदार कश्यप वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, महापौर सफिरा साहू ने भी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
Updated on:
16 Oct 2024 07:43 am
Published on:
16 Oct 2024 07:42 am
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
