
CG News: प्रजनन काल की सक्रियता- छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना मानसून के दौरान अपने प्रजनन काल में सक्रिय रहती है।

संरक्षण प्रयास- कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में ‘मैना मित्र’ और वन विभाग की टीम मिलकर इसके घोंसलों की सुरक्षा और संवर्धन पर काम कर रही है।

घोंसला निर्माण- पहाड़ी मैना पेड़ों में कटफोड़वा द्वारा बनाए गए प्राकृतिक छेदों में घोंसले बनाती है। नर और मादा मिलकर टहनियों, पत्तियों और पंखों से घोंसला तैयार करते हैं।

निगरानी- वर्तमान में कांगेर घाटी क्षेत्र में 150 से अधिक घोंसलों की निगरानी की जा रही है।

विशिष्ट पहचान- पहाड़ी मैना की काली पंखुड़ी और चमकदार पीली कलगी इसे अन्य पक्षियों से अलग पहचान दिलाती है।

दीर्घकालिक संरक्षण- राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक के अनुसार, इनकी संख्या स्थिर बनाए रखने के लिए गश्त, घोंसलों की जांच और समुदाय की भागीदारी को लगातार बढ़ाया जा रहा है।