8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: सदन में उठा सीएसआर का मुद्दा, मंत्री लखेश्वर ने कहा- स्कूल का ठिकाना नहीं और खरीद रहे जिम का सामान

CG News: व्यायाम और जिम सामग्री क्रय करने को लेकर लखेश्वर ने सवाल पूछा। बघेल ने कहा कि हमारे यहां छात्रावास, आश्रम, स्कूल भवन जर्जर स्थिति में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 20 Mar 2025, 1:58 PM IST

CG News: सदन में उठा सीएसआर का मुद्दा, मंत्री लखेश्वर ने कहा- स्कूल का ठिकाना नहीं और खरीद रहे जिम का सामान

CG News: विधानसभा में विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल ने एनएमडीसी के सीएसआर मद के संबंध में विभागीय मंत्री से सवाल पूछा। विधायक ने सदन में कहा कि सीएसआर मद हो या डीएमएफ मद सिर्फ दो विधान सभा में खर्च हो रहा है।

मंत्री यह जानकारी देंगे कि सीएसआर मद और डीएमएफ मद में कोई दायरा है कि कितने किलोमीटर के अंदर करना है? एक ही विधान सभा में करना है कि दो विधान सभा में करना है। सीएसआर हो या डीएमएफ मद हो, सिर्फ जगदलपुर विधान सभा और चित्रकोट विधानसभा में खर्च हो रहा है। मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया सीएसआर मद की राशि उन क्षेत्रों में भी व्यय की गई है।

CG News: जगदलपुर विधान सभा आते हैं…

जहां पर पाइप लाइन एनएमडीसी ग्राम प्रभावित हैं। इन ग्रामों में अधिकतर चित्रकोट और जगदलपुर विधान सभा आते हैं, इस कारण से सीएसआर का काम वहां हुआ है। विधायक ने कहा नगरनार स्टील प्लॉण्ट मेरे विधानसभा से 3 किलोमीटर की दूरी पर है। उससे लगा हुआ है, उस गांव में एक रुपए खर्च नहीं किया गया। 8-8, 10-10 किलोमीटर में खर्च कर रहे हैं, लेकिन 3 किलोमीटर में खर्च नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जगदलपुर में कांग्रेस की बड़ी बैठक शुरू, प्रत्याशी चुनने के लिए हो रहा मंथन, देखें VIDEO

व्यायाम और जिम सामग्री क्रय करने को लेकर लखेश्वर ने सवाल पूछा। बघेल ने कहा कि हमारे यहां छात्रावास, आश्रम, स्कूल भवन जर्जर स्थिति में है, लेकिन वर्ष 2024 में मंत्री द्वारा स्कूलों के लिये व्यायाम सामग्री के बारे में जानकारी दी गई है, जब स्कूल का ही ठिकाना नहीं है तो फिर व्यायाम सामग्री के लिये लाखों-करोड़ रुपए व्यय कर रहे हैं?

एसआईटी गठन करके जांच करा दीजिए

CG News: सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए का जिम खरीद रहे हैं, क्या हमारी प्राथमिकता जिम खरीदने की है? जवाब में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि स्वशासी परिषद का कलेक्टर अध्यक्ष होता है और विधायक खुद सदस्य हैं, स्वयं पास करते हैं कि क्या करना है? वह स्वयं बैठक में रहे होंगे, जो निर्णय में प्रस्ताव पारित किये होंगे, उसी सामग्री की खरीदी की गई होगी।

यदि उसमें कोई शंका है तो मुझे अवश्य जानकारी दें, हम जांच करा देंगे। इस पर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि परिषद की बैठक तो आज तक हुई नहीं है। स्वशासी परिषद की बैठक कब-कब हुआ है, यदि इसकी जानकारी है तो बता दीजिएगा? हम लोगों को बैठक में बुलाया गया है कि बता दीजिएगा ? इसका भी एसआईटी गठन करके जांच करा दीजिए।