
Weather Update: जगदलपुर में इन दिनों मौसम सामान्य रूप से बदला हुआ है। दिन में जहां गर्मी का एहसास हो रहा है तो वहीं रात में ठंड। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी मौसम का यह ट्रेंड आगे भी बना रहेगा। बुधवार को जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री तो वहीं न्यूनतम 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Weather In Jagdalpur: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल बस्तर संभाग में बारिश भी संभव है। बादल छाने के बीच हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण से आ रही नमी युक्त हवा के कारण अधिकतम तापमान चढ़ा हुआ है तो वहीं उत्तरी हवाओं के प्रभाव ने रात में ठंड बढ़ा रखी है। मौसम का यह मिलाजुला एहसास फरवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी रहने की (Monsoon) संभावना है।
Published on:
01 Feb 2024 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
