
Chhattisgarh News: ईडी ने बुधवार को पूर्व अबकारी मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के विरोध में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन के सामने ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार में ईडी ने द्ववेशपूर्ण कार्रवाई की है।
सुकमा विधायक कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों में काफी आक्रोश देखने को मिला। इसी के तहत गुरुवार को एक दिवसीय सुकमा जिले बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कहा, लखमा की गिरफ्तारी भाजपा की कुख्यात द्वेषपूर्ण राजनीति का एक और उदाहरण है। विपक्ष के नेताओं को फंसाना और उन पर जबरन दबाव बनाना भाजपा के गंदे खेल ने सरकारी संस्थाओं और जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और काबिलियत पर से देश का विश्वास खत्म कर दिया है। इस संघर्ष के समय में हम सभी हमारे साथी, कांग्रेस नेता कवासी लखमा के साथ खड़े हैं।
Chhattisgarh News: जगदलपुर में कवासी लखमा की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी ईडी के माध्यम से कांग्रेस को डराना चाहती है। लखमा कोंटा से 6 बार के विधायक हैं। आगामी नगरीय और पंचायत चुनाव हैं। ऐसे में बीजेपी कई प्रकार के हथकंडे अपना कर कांग्रेस के गढ़ में विजय हासिल करना चाहती है। बीजेपी ईडी और सीबीआई के दम पर देश में राज करना चाहती है। लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश कर रही है।
Updated on:
16 Jan 2025, 3:14 PM IST
Published on:
16 Jan 2025, 3:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.