
ओडिशा में खोले गए डेम के 2 दरवाजे, अगले 3 घंटे में बस्तर पहुंच सकती है आफत
जगदलपुर. बस्तर में 36 घंटे तक हुई लगातार बारिश से बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर (Jagdalpur News) भी इस बारिश की चपेट में आ गया है बताया जा रहा है कि, लगभग आधा दर्जन कॉलोनियो में जल भराव की स्थिती है। ये भी कहा जा रहा है कि, इंद्रावती नदी पर बने ओडिशा के खातीगुड़ा के डेम खोल दिया गया है। जिसमें 7 में से 2 दरवाजे खोले गए है। जिसका पानी अब से लगभग तीन घंटे बाद बस्तर में प्रवेश कर जाएगा। वहीं स्थिती बद से बदतर हो जाएगी।
जिससे बस्तर की प्राणदायिनी नदी इंद्रावती अपना विकराल रूप ले लेगी जिससे बस्तर में जल भराव की स्थिती बाढ़ में तब्दील हो सकती है। हालाकि ३६ घंटे से हो रही लगातार बारिश ने अपना विकाराल रूप कल से दिखाना शुरू किया है। कल शाम से बारिश की स्थिती शहर वासियों के लिए बेहद चिंताजनक हो गई है। आपको बता दें किए शहर के लगभग आधे हिस्से में जलभराव की स्थिती है। जहां लोगों के घरों में घुटने तक पानी भर गया है।
Published on:
08 Aug 2019 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
