
Gupt Navratri 2024: गुप्त नवरात्रि की शुरुआत शनिवार को हो गई्र। इस बार यह नवरात्रि 9 की बजाय 10 दिनों की है। शनिवार को छत्र योग, त्रिपुष्कर योग और श्रीवत्स योग के साथ यह शुरू हुई।। इसी त्रियोग में शुरू होने वाली ये गुप्त नवरात्रि सभी के लिए कल्याणकारी होगी। इस आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही है। इसलिए ये 10 दिनों की नवरात्रि होगी।
आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि शास्त्रों के अनुसार साल भर में चार बार होती है। इसमें से एक चैत्र नवरात्रि व एक शारदीय नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। इस गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धुम्रावती, मां बंगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की आराधना की जाती है। इस साल गुप्त नवरात्रि बेहद शुभ संयोग में है।
गुप्त नवरात्रि दस दिनों की होगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि तृतीया तिथि की वृद्धि होकर तारीख 8 और 9 जुलाई दोनों ही दिन तृतीया तिथि ही रहेगी। गुप्त नवरात्रि का दस दिनों का होना आराधकों के लिए शुभप्रद है क्योंकि वे दस महाविद्याओं की भली प्रकार आराधना कर सकते हैं।
माता का घोड़े पर सवार होकर आना तथा नवरात्रि के दिनों में बढ़ोतरी पड़ोसी देशों से विवाद की स्थिति का द्योतक भी है। देवी मंदिरों में अंचल की आरोग्यता और समृद्धि के लिए वर्षा आते ही जुड़वास संपन्न हो चुका है, अब गुप्त नवरात्रि की तैयारी है। मंदिरों में बिना तेज आवाज के प्रतिदिन जसगीत, भजन-पूजन और विशेष अराधना होगी।
Published on:
07 Jul 2024 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
