5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gupt Navratri 2023: आषाढ़ महीने में होने वाले गुप्त नवरात्र 19 जून से, जानिए इस पर्व का महत्व

Gupt Navratri 2023: आषाढ़ महीने में होने वाले गुप्त नवरात्र 19 जून से शुरू हो रहे हैं, जो 27 जून नवमी तक रहेगी। इन नौ दिनों के दौरान आदिशक्ति की पूजा-अर्चना के साथ जगन्नाथ रथयात्रा और विनायकी चतुर्थी पर्व भी मनाए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Gupt Navratri 2024

Gupt Navratri 2024

Chhattisgarh News: जगदलपुर। हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्वों में एक गुप्त नवरात्रि इस महीने की 19 जून सोमवार से प्रारंभ हो रही है। आषाढ़ महीने में होने वाले गुप्त नवरात्र 19 जून से शुरू हो रहे हैं, जो 27 जून नवमी तक रहेगी। इन नौ दिनों के दौरान आदिशक्ति की पूजा-अर्चना के साथ जगन्नाथ रथयात्रा और विनायकी चतुर्थी पर्व भी मनाए जाएंगे। यह नवरात्र वृद्धि योग में मनाई जायेगी, यह योग सुबह से लेकर रात 1.45 मिनट तक रहेगा।

मान्यता है कि वृद्धि योग में जो भी कार्य किया जाता है उसके फल में वृद्धि होती है। गुप्त नवरात्र में नौ देवियों के अलावा दस महाविद्याओं की भी विशेष पूजा की जाती है। तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि को खास महत्व वाला बताया गया है।

यह भी पढ़े: पूर्व CM डॉ. रमन ने केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र, किसानों के हित में कहीं ये बड़ी बात

रथयात्रा और विनायक चतुर्थी बना रहा खास

Gupt Navratri 2023: इस नवरात्र के दौरान भगवान जगन्नाथ रथयात्रा और विनायक चतुर्थी का योग बन रहा है इसके अलावा नवमी 27 जून को ही अबूझ मूहूर्त का योग है जो किसी भी धार्मिक व शुभ कार्यो के लिये विशेष महत्व का दिन माना गया है। इस तरह अषाढ़ में मनाया जाने वाला गुप्त नवरात्र कई मायनों में विशेष फलदायक बनने जा रहा है।

हिन्दू धर्म शास्त्रों में चार नवरात्र का महत्व

Gupt Navratri 2023: ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश दास के अुनसार हिंन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। धर्मशास्त्रों के अनुसार साल में कुल चार नवरात्रि होते हैं जिनमें चैत्र नवरात्र और अश्विन अर्थात शरदीय नवरात्र प्रकट रूप में होता है इसे सभी लोग मनाते हैं। इसके अलावा दो गुप्त नवरात्रि अषाढ़ माह और माघ महीने में मनाया जाता है। इसे तंत्र मंत्र की साधना में सिद्धि के लिये साधक गुप्त रूप से साधना करते है।

गुप्त नवरात्र पर इस बार कोई तिथि क्षय नहीं होगी, नौ दिन के नवरात्र रहेंगे। शहर के देवी मंदिरों के साथ ही लोग घरों में भी देवी मां की पूजा-अर्चना करेंगे। तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधकों के लिए गुप्त नवरात्रि का खास महत्व वाला माना गया है।

यह भी पढ़े: Fathers day special 2023: कैंसर से हुआ था पिता का निधन, बिटिया ने नीट में हासिल की बड़ी सफलता, अब करेगी पापा का सपना पूरा


gupt navratri 2023
gupt navratri kya hoti hai
gupt navratri 2023 date and time
gupt navratri 2023 drik panchang
गुप्त नवरात्रि का रहस्य
chaitra navratri 2023
gupta navratri date