Jagdalpur Flight Schedule : हवाई सेवा के नक्शे में जल्द ही जगदलपुर का नाम जुड़ने वाला है। यहां से जबलपुर होते हुए दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट करते हुए दी। (jagdalpur to delhi Flight) इस पोस्ट में उन्होंने बिलासपुर से दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट भी शुरू होने की जानकारी दी है। (jagdalpur to delhi Flight) बता दें कि इन सभी सेक्टर पर एलायंस एयर की फ्लाइट का संचालन होगा।