Bhupesh Baghel VS Santosh Pandey : कांग्रेस ने 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। ये नाम पैनल की वजह से अटके हैं। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का नाम भी शामिल हैं। वे बस्तर से सांसद है और यहां से हरीश लखमा भी दावेदारी कर रहे हैं। कांकेर में बीरेश ठाकुर, अनिला भेड़िया और मोहन मरकाम के नाम पर सहमति नहीं बनी है। यही स्थिति बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ में है।