CG Tourism: रहस्य और रोमांच से भरपूर कुटुमसर गुफा पूरे 125 दिनों के बाद 22 अक्टूबर मंगलवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक चूड़ामणि सिंग ने बताया कि बारिश अधिक होने के वजह से इस बार 1 अक्टूबर को खुलने वाला कुटुमसर गुफा 22 अक्टूबर को खोला जा रहा है। सैलानियों के सुविधा के लिए गुफा की साफ सफाई और अन्य सुरक्षा व्यवस्था पुरी हो चुकी है।