1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डिजिटल डुबकी के नाम पर लूट रहे साइबर ठग, अनजान लिंक से रहें Alert..

Mahakumbh 2025: जगदलपुर जिले में इन दिनों कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर ठग महाकुंभ में डिजिटल डुबकी लगवाने, गंगाजल मंगवाने जैसे झांसे देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 23 Feb 2025, 11:43 AM IST

महाकुंभ में डिजिटल डुबकी के नाम पर लूट रहे साइबर ठग, इस तरह लोगों ने गंवाई गाढ़ी कमाई, आप भी रहें Alert..

Mahakumbh 2025: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में इन दिनों कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साइबर ठग महाकुंभ में डिजिटल डुबकी लगवाने, गंगाजल मंगवाने जैसे झांसे देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। ये ठग उन लोगों को झांसे में ले रहे हैं, जो महाकुंभ में जाने की इच्छा रखते हैं, लेकिन किसी कारण से जा नहीं पा रहे। ठग फर्जी लिंक भेजकर लोगों से हजारों रुपए ठग रहे हैं।

Mahakumbh 2025: रहें सतर्क...

कई स्टार्टअप तो बाकायदा वीडियो जारी कर लोगों को डिजिटल स्नान के तरीके और फायदे बता रहे हैं। हाल ही जगदलपुर के धरमपुरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने स्नान का ऑफर देखकर घर बैठे अपने बुजुर्ग माता-पिता को डिजिटल स्नान के लिए संपर्क किया। उन्होंने प्रति व्यक्ति 1100 के हिसाब से 2200 रुपए भेज दिए। इसके बाद ठगों से संपर्क नहीं हो पाया। साइबर पुलिस की सलाह है कि किसी भी ट्रांजेक्शन से पहले भेजे गए लिंक या विज्ञापन को जांच लें।