19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Jagdalpur / Photos / Mahashivratri 2025: श्रवण नक्षत्र और परिधि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, देखें शुभ मुहूर्त…

Mahashivratri 2025: श्रवण नक्षत्र और परिधि योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, देखें शुभ मुहूर्त…

Mahashivratri 2025: हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाया जाएगा। पंचाग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 6 Feb 2025, 2:11 PM IST

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने और व्रत रखने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है, जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आती है।

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के खास मौके पर देश के सभी शिव मंदिरों को सजाया जाता है। वहीं कई जगह भगवान शिव की बारात भी निकाली जाती है।

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पूजा समय: महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को शाम 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 26 मिनट तथा रात 9 बजकर 26 मिनट से देर रात 12 बजकर 34 मिनट के मध्य पूजा का शुभ समय है।

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: इस समय में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी। साधक 27 फरवरी के दिन पारण कर सकते हैं। 27 फरवरी को साधक सुबह 06 बजकर 48 मिनट से लेकर 08 बजकर 54 मिनट के मध्य पारण कर सकते हैं।

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश दास ने बताया कि इस साल महाशिवरात्रि बहुत खास होने जा रहा है। इस साल महाशिवरात्रि के दिन श्रवण नक्षत्र का शुभ योग बन रहा है जो शाम 5:08 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही परिध योग भी बन रहा है, इस योग में शिव-पार्वती की पूजा करने से किस्मत चमक सकती है।

Mahashivratri 2025

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि को महाकुंभ का अंतिम शाही स्नान: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा 13 जनवरी से हुई थी और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को होगा।