2 जुलाई 2025 को कोरापुट-किरंदूल रेल लाइन पर जरती और मलिगुड़ा स्टेशनों के बीच भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड हुआ था, जिसके चलते जगदलपुर-भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस और किरंदूल-विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं। रेलवे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटों के भीतर मलबा हटा लिया था और 4 जुलाई को सेवाएं बहाल कर दी थीं। हालांकि, लगातार बारिश के कारण इस क्षेत्र में फिर से लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है, जिसके चलते रेलवे ने एहतियातन सभी ट्रेन सेवाएं 14 जुलाई तक रद्द कर दी हैं।