Indian Railway: हावड़ा से मुबंई व रुट के अन्य जगहों पर चलाने वाली ट्रेने काफी विलंब से चल रही है। बुधवार को हावड़ा से चलने वाली शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 9 घंटा, पुणे -हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस 5 घंटा और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 6 घंटा देरी से राजनांदगांव स्टेशन पहुंची। वहीं अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से आधा से पौन घंटा देरी से पहुंची।