Jagdalpur Crime News : बुधवार की रात मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी युवकों की जमकर पिटाई की गई इसके बाद पुलिस को बुलाकर परपा थाना भेज दिया। मामले की जानकारी के मुताबिक बुधवार को मेकाज डिमरापाल की कुछ छात्राएं धरमपुरा गई थीं, जहां से वापसी के दौरान शाम को छात्राओं की आटो का कार सवार युवकों ने पीछा किया और मेकाज के अंदर तक आ गए।