
खबर के बाद जागा नगर निगम, साइट तो कर ली अपडेट, लेकिन आज भी है ऐसी खामियां जिसमें.....
जगदलपुर. पत्रिका की खबर के बाद निगम की नींद टूटी और उसने आखिरकार अपनी साइट अपडेट कर ली है। लेकिन आज भी इसमें कई खामियां हैं। दरअसल निगम के अधिकारियों ने अपनी साइट में सिर्फ एक ही पेज अपडेट किया है। निगम की साइट की वर्तमान स्थिति के हिसाब से आज भी एमआईसी सदस्य में महापौर जतीन जायसवाल सभापति शेषनारायण तिवारी और पुरानी एमआईसी के सदस्य हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि महपौर और सभापति की शिकायत के बाद केवल उन्हें दिखाने के लिए ही साइट को अपडेट किया गया। आज भी साइट में वार्ड वाले पेज में पुराने पार्षदों के नाम और उनके नंबर दिए हुए हैं।
सभापति से लेकर वार्ड के पार्षदों तक की लिस्ट दूसरी है
शासकीय कामकाज को पेपरलेस बनाने और डिजिटलाइजेशन के लिए पिछले कई सालों से दावे किए जा रहे हैं। लेकिन निगम प्रशासन अपनी वेबसाइट के सामने में पीछे है। आप यदि निगम की साइट सर्च करेंगे तो कंफ्यूज हो जाएंगे। क्योंकि एक पेज में वार्ड पार्षद और महापौर की लिस्ट अलग है तो वहीं दूसरे पेज में महापौर और सभापति से लेकर वार्ड के पार्षदों तक की लिस्ट दूसरी है।
जल्द अपडेट किया जाएगा
जब निगम के महापौर सफीरा साहू और सभापति कविता साहू से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि वे उन्होंने हाल ही में अपना पद संभाला हैं। इस सबंध में आवश्यक आदेश दिए गए थे। वे बात करेंगी की यह क्यों अब तक पूरी तरह से अपडेट नहीं हुआ। आमजन तक पार्षद, महापौर और अधिकारियों की जानकारी और उनके नंबर इसी साइट से मिलती है इसलिए इसे जल्द अपडेट किया जाएगा।
Published on:
29 Jan 2020 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allजगदलपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
