5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हजारों यूथ को पीछे छोड़ बस्तर की निहारिका पहुंचीं रोडीज टॉप-5 में, सिर्फ 6 महीने में की तैयारी

देश में युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज के टॉप 5 में गीदम की निहारिका तिवारी चुन ली गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Niharika Tiwari

हजारों यूथ को पीछे छोड़ बस्तर की निहारिका पहुंचीं रोडीस टॉप-5 में, सिर्फ 6 महीने में की तैयारी

जगदलपुर. बस्तर की बेटियां लगातार राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में अपना हुनर साबित करती आ रही हैं। इसी क्रम में देश में युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय रियलिटी शो रोडीज के टॉप 5 में गीदम की निहारिका तिवारी चुन ली गई हैं। निहारिका फिलहाल शो के साथ जुड़ चुकी हैं और मुंबई में हैं।


मेहनत करते हैं लेकिन निहारिका ने महज छह महीने की तैयारी में यह कमाल कर दिखाया।

निहारिका बचपन से ही रोडीज बनना चाहती थीं। 1997 में जन्मी निहारिका ने दूसरी कक्षा की पढ़ाई के दौरान से ही रोडीज के शुरुआती सीजन देखने शुरू कर दिए थे और तय किया कि एक दिन मैं भी रोडीज का हिस्सा बनूंगी और उन्होंने ये कर दिखाया। निहारिका की प्रारंभिक शिक्षा दंतेवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय से हुई। इसके बाद वे ग्रेजुएशन के लिए भिलाई पहुंची। बीबीए कर रही थीं, मन नहीं लगा तो रायपुर के एमिटी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई शुरू कर दी। निहारिका वीडियो एडिटिंग का शौक रखती हैं और मुंबई में बालाजी टेलीफिल्मस के लिए भी कुछ वक्त तक काम कर चुकी हैं।

निहारिका बताती हैं कि उन्हें अपने सपने को साकार करने में सबसे ज्यादा सपोर्ट मां श्यामा तिवारी से मिला। पिता आभाष तिवारी और दादा विजय प्रसाद तिवारी निहारिका के लाइम लाइट में आने को लेकर थोड़ा विरोध जरूर करते हैं लेकिन फिर मां पूरा मामला संभाल लेती हैं।